Punjab media news : श्री दरबार साहिब में आर.डी.एक्स. ब्लास्ट करने की धमकी देने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेज कर ये धमकी दी है। इसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एहतियात के तौर पर श्री दरबार साहिब के सभी प्रवेश द्वारों, परिक्रमा, लंगर हॉल और सराय में टास्क फोर्स तैनात कर दी है और जांच की जा रही है. एस.जी.पी.सी. द्वारा पुलिस को इस ईमेल के बारे में सूचित कर दिया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Breaking : श्री दरबार साहिब में RDX Blast की धमकी



GIPHY App Key not set. Please check settings