जालंधर के डॉक्टर ने विधायक रमन अरोड़ा की ज़मानत में डाली बाधा

Punjab media news :पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को लेकर एक और हैरानीजनक मामला सामने आया है। गौरतलब है कि, रमन अरोड़ा की जमानत याचिका शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जसविंदर सिंह की अदालत ने खारिज कर दी। रमन अरोड़ा ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन कई पीड़ित व्यक्ति ने इसका विरोध करते हुए लिखित रिपोर्ट पेश की।

वहीं रमन अरोड़ा के मामले में अब जोशी अस्पताल के मालिक डॉ. मुकेश जोशी में कई आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। डॉ. मुकेश जोशी ने विधायक के खिलाफ कोर्ट में लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि रमन अरोड़ा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनसे कुल 10 लाख रुपए की अवैध वसूली की और धमकियां भी दीं। डॉ. जोशी ने कहा कि रमन अरोड़ा ने सिर्फ उन्हें धोखा दिया और रकम न देने के पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।डॉ. जोशी ने अदालत में यह भी कहा कि अगर अरोड़ा को जमानत मिलती है तो वह गवाहों को धमका सकते हैं और मुकदमे की निष्पक्षता पर असर डाल सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेल में रहते हुए भी अरोड़ा विभिन्न माध्यमों से धमकियां जारी हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया किया काबू

Punjab-Media-News

Breaking : श्री दरबार साहिब में RDX Blast की धमकी