विधायक रमन अरोड़ा और एटीपी वशिष्ठ की कोर्ट में सुनवाई आज

Punjab media news : भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की आवाज के नमूने लेने के लिए दायर अर्जी और नगर निगम के ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ठ की हैंडराइटिंग के नमूने लेने की अर्जी पर सुनवाई के लिए अतिरिक्त सैशन जज जसविंदर सिंह की अदालत ने 15 जुलाई की तारीख तय की है।यशपाल की ओर से आवाज के नमूने के लिए अदालत में बयान भी दर्ज कराया गया है और कहा गया है कि वह नमूना देने के लिए तैयार हैं। इसी तरह महेश मुखीजा द्वारा दायर मेडिकल आवेदन को उनके वकील मनदीप सिंह सचदेवा ने वापस ले लिया है क्योंकि उन्होंने अदालत को यह बताया था कि उनके क्लाइंट जोकि डिप्रेशन का मरीज है उसका उपचार करवाया जाए तो जेल प्रशासन ने महेश मुखीजा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया था। इसके अलावा, शनिवार को ए.टी.पी. विजिलेंस ब्यूरो द्वारा सुखदेव वशिष्ठ का चालान जोकि लगभग 5600 पन्नों का था उसे अदालत में पेश कर दिया गया है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

Breaking : श्री दरबार साहिब में RDX Blast की धमकी

मरीजों को महंगे दाम पर मिलेगा Blood