रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी झड़प

रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी झड़प

Punjab media news : जिले में रंजिश के चलते 2 पक्षों में खूनी झड़प की घटना सामने आई। इस दौरान बेसबॉल बैट से मारपीट की गई। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक बेसबाल बैट लेकर गली में झगड़ते हुए आ गए, जिसके इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस खूनी झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

इस दौरान पीड़ित कवलप्रीत सिंह ने पुलिस शिकायत देते हुए आरोप लगाया हैकि, जरनैल सिह राजा कोटरी और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी सरेआम गुंडागर्ती करते हुए उनकी गली में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को गलत बताया है। जरनैल सिंह ने बताया कि उनके ऊपर लगे आरोप गलत हैं। जरनैल सिंह बताया कि, पहले उन्हें रोकर उनके साथ गाली गलौच की गई और फिर मारपीट की गई, जिसमें वह घायल भी हुई हैं। दूसरे पक्ष के जरनैल सिंह ने भी पुलिस से जांच की मांग की है।

ऊधर इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी गुरमीत सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि घटना सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों ने अपने-अपने बयान दिए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

मई में बदला मौसम का मिजाज!

मई में बदला मौसम का मिजाज!