Punjab media news : लुधियाना में करोड़ों रुपए की ठगी मारने के मामले में एक प्रापर्टी डीलर को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से फरार चल रहे प्रापर्टी डीलर को नाकाबंदी दौरान लुधियाना सी.आई.ए. 2 की टीम ने काबू किया है, जिसकी पहचान करन अरोड़ा निवासी महावीर एंक्लेव बाड़ेवाल रोड के रूप में हुई है। आरोपी को लेकर पुलिस पिछले लंबे समय से तलाश में जुटी थी, लेकिन आरोपी बार-बार चकमा देने में कामयाब हो जाता था। डीलर पर पहले से भी कई ठगी के मामले दर्ज हैं और यह प्लाट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी मार चुका है।
प्रापर्टी डीलर के खिलाफ पुलिस का बड़ा Action



GIPHY App Key not set. Please check settings