Punjab media news : नगर निगम जालंधर में मंगलवार को कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा तबादलों के आदेश जारी किए गए, जिसके तहत कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार असिस्टैंट कमिश्नर अजय कुमार को मेयर का ओ.एस.डी. नियुक्त किया गया है। वहीं सुपरिंटैंडैंट हरप्रीत सिंह वालिया को वाटर सप्लाई विभाग का चार्ज सौंपा गया है।सुपरिंटैंडैंट राकेश शर्मा को अब प्रधानमंत्री आवास योजना तथा लाइवलीहुड मिशन का कार्यभार देखने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुपरिंटैंडैंट दलजीत कौर को जनरल स्टोर और लाइब्रेरी शाखा का काम सौंपा गया है। आउटसोर्स एस.डी.ओ. गगन लूथरा से जोन 3, 5 और 9 के कार्य वापस लेकर उन्हें जोन नंबर 1 में तैनात कर दिया गया है। वहीं शर्मा सिंह से जोन 1 का कार्य वापस ले लिया गया है। जे.ई. अमित कुमार को अब एस.डी.ओ. कार्यालय की डाक संबंधित कार्रवाई की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
Jalandhar में बड़ा फेरबदल!



GIPHY App Key not set. Please check settings