जालंधर-लुधियाना Highway पर हादसा

Punjab media news :घने कोहरे के कारण जालंधर–लुधियाना हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बस की एक टिप्पर से जोरदार टक्कर हो गई। वहीं, टिप्पर के आगे चल रही एक कार भी टक्कर की चपेट में आ गई, जिससे कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक सहित कई यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। गंभीर रूप से घायल बस चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और आगे चल रहे टिप्पर से टकरा गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर का यह इलाका बना शराब का गढ़

Jalandhar : गुरुद्वारा साहिब में आरोपी के मंसूबे नाकाम