जालंधर-पठानकोट हाईवे पर फौजियों से भरा Truck पलटा

A truck carrying soldiers overturned on the Jalandhar-Pathankot highway.

Punjab media news : जालंधर–पठानकोट हाईवे पर दारापुर बाईपास के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक ही दिशा में जालंधर की ओर जा रहे आर्मी के ट्रक और एक कार की टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन बेकाबू होकर सड़क पर पलट गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ और सभी सवार बाल-बाल बच गए।हादसे के दौरान कार में सवार कमल, पुत्री कुलदीप सिंह निवासी नरायणगढ़ को चोट आई है, जिसे मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम, थानेदार बलजीत सिंह और आंचल ने प्राथमिक चिकित्सा दी। इसके साथ ही उन्होंने फौजी वाहन चला रहे बीरेंद्र यादव पुत्र राम धारी यादव निवासी लखनऊ, उसके साथी जवान, तथा कार चालक कुलदीप सिंह और उसकी पत्नी की मदद की और हाइड्रा की सहायता से सड़क को साफ करवाया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अवैध नशा छुड़ाओ केंद्र का पर्दाफाश

सोने की लगातार बढ़ रही कीमत