भीषण हादसे ने तबाह किया परिवार

A horrific accident devastated the family.

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : श्री मुक्तसर साहिब बठिंडा रोड पर पड़ते गांव दोदा में आज सुबह इनोवा गाड़ी और ट्राले के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की कजन बहन और गांव चक जंड वाला उर्फ ​​मौलवीवाला से सरपंच अमरीक कंबोज की पत्नी निशु कंबोज की जर्दनाक मौत हो जाने से जलालाबाद में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मृतक निशु कंबोज वर्ना गाड़ी में सवार होकर इलाज के लिए बठिंडा में भर्ती एक रिश्तेदार का पता लेने जा रही थी तो रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला निशु कंबोज 3 बच्चों की मां है और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अमृतसर में बॉर्डर से ड्रोन और ड्रग्स जब्त

गुप्त सूचना पर 30 पेटी अवैध शराब बरामद आरोपीयो को किया काबू