स्कूली छात्रों को लेकर उठाया जा रहा है बड़ा कदम

स्कूली छात्रों को लेकर उठाया जा रहा है बड़ा कदम

Punjab media news ;स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए अनूठा अभियान शुरू किया है, जिसमें सरकारी स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को भी शामिल किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर अध्यापकों व बच्चों को डेंगू बुखार के लक्षण, कारण, बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दे रही हैं। उन्होंने बताया कि ‘लिटिल चैम्पियंस अभियान’ नामक इस पहल के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्कूल की चारदीवारी के भीतर कहीं भी पानी जमा होने से रोकने, स्कूलों और घरों में साफ-सफाई रखने तथा मच्छरों के लार्वा की रोकथाम के बारे में शिक्षित किया जा रहा है।

डॉ. जैन ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करने के साथ साथ उनके माता-पिता, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी जागरूक करना है। इसके अलावा, इन बीमारियों से संबंधित विषयों को बच्चों की पाठ्येतर गतिविधियों जैसे कि चित्रकला, प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनियां, नुक्कड़ नाटक और गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्कूल के काम में भी शामिल किया जाएगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर : ट्रेन की देरी से हो रही परेशानी

जालंधर : ट्रेन की देरी से हो रही परेशानी

3 आईएएस और 9 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

3 आईएएस और 9 पीसीएस अधिकारियों का तबादला