जालंधर में देर रात खूनी खेल

जालंधर में देर रात खूनी खेल
Lall 's orthocare centre

Punjab media news : बूटा मंडी में देर रात एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के समय उसका बेटा भी उसके साथ मौजूद था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बूटा मंडी निवासी सतपाल क्लेर अपने बेटे रोज़न क्लेर के साथ घर लौट रहे थे। जब वे रविदास धाम के नजदीक पीरां की दरगाह के पास पहुंचे तो एक युवक ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर ने सतपाल के सिर, गले और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। मृतक के बेटे ने बताया कि उसने अपने पिता को बचाने के लिए शोर मचाया। इस दौरान दो अन्य युवकों ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक सतपाल गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने हमले के लिए अजय क्लेर और अमरजीत क्लेर पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परिवार की किसी के साथ पुरानी रंजिश या विवाद नहीं था। घटना की सूचना मिलने पर थाना नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर इंसाफ दिलाने की मांग की है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

मकसूदां के पास आनंद नगर में श्री मद्भागवत कथा 1 दिसंबर से शुरू

मकसूदां के पास आनंद नगर में श्री मद्भागवत कथा 1 दिसंबर से शुरू

खेतों से पाकिस्तानी Drone बरामद

खेतों से पाकिस्तानी Drone बरामद