
Punjab media news : थाना तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते कस्बा दातारपुर के पास गांव दलवाली को जाने वाले रास्ते से बीती रात एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जब गांव दलवाली के रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने महिला का शव पड़ा देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों द्वारा मृतका की पहचान करवाने के उद्देश्य से उसकी तस्वीर और हुलिए संबंधी ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। लोगों में यह चर्चा पाई जा रही है कि किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा महिला की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। घटना की सूचना मिलते ही तलवाड़ा पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका की पहचान के लिए शव को अगले 72 घंटों के लिए बी.बी.एम.बी. अस्पताल तलवाड़ा के शवगृह में रखवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी और पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।












GIPHY App Key not set. Please check settings