भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : जिला पुलिस प्रमुख डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 16 किलो 364 ग्राम अफीम, 25 किलो भुक्की चूरा पोस्त और एक स्विफ्ट कार नंबर पीबी-19-एन-2955 बरामद करने में सफलता हासिल की है।

एस.एस.पी. ने मामले की जानकारी देते बताया कि पलविंदर चीमा एस.पी. (इन्वेस्टिगेशन) और हरसिमरन सिंह डी.एस.पी. (डिटेक्टिव) अतिरिक्त प्रभार डी.एस.पी. सब डिविजन सुनाम के नेतृत्व में थाना लोंगोवाल के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और चौकी बडरूखां के प्रभारी सहायक थानेदार जसविंदर सिंह सहित पुलिस पार्टी द्वारा संगरूर नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के पास गांव बडरूखां की सीमा में नाकाबंदी की गई थी।

चेकिंग के दौरान आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ सरबा निवासी ढिल्लों पत्ती, ठीकरीवाला (जिला बरनाला) को सफेद रंग की स्विफ्ट कार सहित काबू करके उसके कब्जे से 16 किलो 364 ग्राम अफीम बरामद की गई। इस संबंध में थाना लोंगोवाल में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और पूछताछ के दौरान अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई के दौरान थाना चीमा के क्षेत्र में सी.आई.ए. स्टाफ के सहायक थानेदार संदीप कुमार सहित पुलिस पार्टी द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी राज रानी पत्नी जगतार सिंह उर्फ गंडा निवासी स्टेडियम रोड, नई अनाज मंडी सुनाम को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ, जिस संबंधी थाना चीमा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर : टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग

पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजयुमो और एससी मोर्चा नेताओं की सबसे अहम भूमिका होगी: अशोक सरीन हिक्की