नशे के खिलाफ कार्रवाई

Punjab media news : फाजिल्का में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने बाधा टी-पॉइंट के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 340 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बस से उतरने के बाद पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसके बाद शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 340 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

फाजिल्का के डीएसपी बीएस रंधावा ने बताया कि पुलिस की ओर से बाधा टी-पॉइंट पर 24 घंटे नाकाबंदी की जा रही है। इसी दौरान शक के आधार पर युवक को काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह पुत्र राज सिंह, निवासी गांव आतूवाला, थाना लक्खो के बहराम के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है और वह 12वीं पास है। डीएसपी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ फाजिल्का के सिटी थाना में पहले भी मामला दर्ज है। ताजा कार्रवाई में सदर थाना फाजिल्का में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह 340 ग्राम हेरोइन की खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं । या फिर आरोपी किस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में आर्म्स लाइसेंस को लेकर अहम खबर

पंजाब में दिनदहाड़े मशहूर दुकान पर फायरिंग