वोटरों के लिए जरूरी अपडेट

Punjab media news : पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) अनिंदिता मित्रा ने चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं से सतर्क रहने और निर्वाचन विभाग की ओर से जारी नोटिसों को नजरअंदाज न करने को कहा है।  उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं तक किसी कारणवश नोटिस नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके घरों के बाहर विशेष स्टिकर लगाए जा रहे हैं, ताकि संबंधित मतदाता अपने बूथ लैवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी कर सकें।

सी.ई.ओ. पंजाब ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में बताया कि जिन घरों में नोटिस की डिलीवरी नहीं हो सकी है, वहां लगाए जा रहे विशेष स्टिकर पर संबंधित बी.एल.ओ. का संपर्क विवरण तथा बी.एल.ओ. की अगली विजिट की तारीख दी जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे स्टिकर को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित तारीख पर बी.एल.ओ. से संपर्क कर आवश्यक जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध करवाएं।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को नोटिस प्राप्त होने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। बी.एल.ओ. मतदाताओं का मार्गदर्शन करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाने में सहायता के लिए उपलब्ध हैं। मतदाताओं को केवल नोटिस में दी गई जानकारी को समझकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करनी है।

नोटिस मिलने पर 3 आसान कदम उठाएं

सी.ई.ओ. ने मतदाताओं को 3 सरल कदम उठाने की सलाह दी है। सबसे पहले नोटिस में क्या जानकारी या दस्तावेज मांगे गए हैं। दूसरे, आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। तीसरे, निर्धारित समय के भीतर मांगे गए दस्तावेज संबंधित अधिकारी के पास जमा करवाएं।

अनिंदिता मित्रा ने कहा कि बी.एल.ओ. मतदाताओं की सहायता के लिए उनके क्षेत्र में मौजूद हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने बी.एल.ओ. के संपर्क में रहें, समय पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें और यह सुनिश्चित करें कि उनकी मतदाता संबंधी जानकारी सही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

नाजायज शराब, अवैध हुक्का और 10.71 लाख रुपये नकदी बरामद