नाजायज शराब, अवैध हुक्का और 10.71 लाख रुपये नकदी बरामद

Punjab media news : जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने नाजायज शराब की बिक्री और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाजायज शराब, हुक्का चिलम, हुक्का पाइप और 10,71,990 लाख रुपये की नकदी समेत मोबाइल फोन, टैब और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई।

एडीसीपी जोन-2 माधवी शर्मा और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में थाना बस्ती बावा खेल के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर जय इंदर सिंह की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को एसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौजूद थे। इसी दौरान एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत सिंह के मुखबिर की सूचना पर तरसेम सिंह उर्फ सेमा को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से ब्लैक लेबल की 8 बोतलें, बैलेंटाइन व्हिस्की की 10 बोतलें और जेम्सन व्हिस्की की 4 बोतलें बरामद कीं। इसके अलावा 3 हुक्का चिलम और 3 हुक्का पाइप भी मिले। एक बैग से 10,71,990 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की गई। बरामद सामान में एक एप्पल मोबाइल फोन, एक एप्पल टैब, एक सैमसंग मोबाइल, एक बटन वाला सैमसंग फोन, एक वीवो मोबाइल फोन, 2 सोने की बालियां और 4 सोने की अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस ने इस संबंध में एक्साइज एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर बरामद नकदी और अन्य सामान के स्रोत तथा नाजायज शराब की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बड़ी आतंकी वारदात की फिराक में थी ISI

वोटरों के लिए जरूरी अपडेट