अवैध हथियार एवं विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

Punjab media news : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार एवं विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड तथा ए.के.-47 सहित 3 अत्याधुनिक राइफलें बरामद की हैं। यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने दी।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव भैणी राजपूतां निवासी आकाशबीर सिंह उर्फ काशी, गांव बलागन निवासी जोबन सिंह तथा एक नाबालिग के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक ए.के.-47 राइफल, एक संशोधित एम-4 प्रकार का .30 बोर ऑटोमैटिक हथियार, एक विशेष रूप से संशोधित .30 बोर सैमी-ऑटोमैटिक हथियार तथा 5 मैगजीन शामिल हैं।

अमृतसर ग्रामीण के एस.एस.पी. कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि थाना घरिंडा की पुलिस टीमों को सूचना मिली थी कि आकाशबीर उर्फ काशी, जोबन सिंह और उनका नाबालिग साथी सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और ग्रेनेड मंगवा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अटारी के निकट विशेष अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से उक्त हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना घरिंडा, जिला अमृतसर ग्रामीण में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

19 जुलाई तक मानसून का कहर