Punjab media news : तलवाड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत एक व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश की अवैध शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा गांव चंगड़वां में शाह नहर के पुल पर नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान गांव चंगड़वां की तरफ से एक व्यक्ति कंधे पर बोरा उठाए पैदल आता दिखाई दिया। सामने पुलिस पार्टी को देखकर जब उसने पीछे मुड़ने की कोशिश की, तो मुख्य सिपाही अनिल कुमार ने साथी कर्मचारियों की मदद से मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति की पहचान यशपाल उर्फ साबी पुत्र दीवान लाल निवासी गांव कांवावाली, थाना दसूहा के रूप में हुई है। जब पुलिस पार्टी द्वारा उसके बोरे की तलाशी ली गई, तो उसमें से हिमाचल प्रदेश में बिकने वाली ‘संतरा’ मार्का शराब की 21 बोतलें बरामद हुईं। तलवाड़ा पुलिस ने आरोपी यशपाल उर्फ साबी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings