आज का राशिफल- 3 जुलाई 2026

AAR KAY

Punjab media news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिज़नेस करने वालों को अच्छी डील के ऑफर आ सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी की भी बातों में दखलअंदाज़ी न करें। आज हल्का बुखार महसूस हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में पुराने ग्राहकों से अच्छा सहयोग मिलेगा। घर में किसी सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। तली-भुनी चीज़ों का सेवन सीमित रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को काम मिल सकता है। पार्टनर से आज कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति देखने को मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। घर में किसी बात पर झगड़ा हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। आज अचानक से किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कारोबार में नई रणनीति अपनाने से लाभ मिलने के योग हैं। घर में किसी शुभ कार्य की तैयारी शुरू हो सकती है। संतान की प्रगति से गर्व महसूस होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती दिखाई दे सकती है। सिंगल जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। व्यापार में धन लाभ संभव है। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उन्नति देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। परिवार के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद मिलेगा। निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आंखों को अधिक देर तक स्क्रीन से बचाएं।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी से पैसा उधार लिया है, तो समय से वापस करना आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता जी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति लेकर आएगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में आपसी तालमेल मजबूत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ से जुड़ा कार्य पूरा हो सकता है। कमर और कंधों पर अधिक दबाव डालने से बचें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कारोबार में रुका हुआ काम गति पकड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। पर्याप्त विश्राम लेना लाभदायक रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो सकती है। सेहत को लेकर नियमित दिनचर्या बनाए रखें।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अमृतसर एयरपोर्ट पर हंगामा

हिमाचल की अवैध शराब सहित एक काबू