Punjab media news : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च, 2026 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले ‘ओपन स्कूल कैटेगरी’ के छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर है। बोर्ड ऐसे छात्रों को अपनी री-अपीयर, कंपार्टमैंट या केवल एक विषय में परफॉर्मैंस सुधारने (इम्प्रूवमैंट) के लिए जुलाई और अगस्त में होने वाली पूरक (सप्लीमैंट्री) परीक्षाओं में बैठने का सुनहरा मौका दे रहा है।
बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार री-अपीयर, कंपार्टमैंट और सिर्फ एक विषय की इम्प्रूवमैंट परीक्षा, ओपन स्कूल (ब्लॉक-2) की जुलाई और अगस्त की मुख्य परीक्षाओं के साथ ही आयोजित (कंडक्ट) करवाई जाएगी। जो छात्र एक से अधिक विषयों में अपनी परफॉर्मैंस सुधारने (इम्प्रूवमैंट) के इच्छुक हैं, वे इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।ऐसे छात्रों को मार्च 2027 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के दौरान ही यह सुविधा दी जाएगी। इस परीक्षा से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, फीस और अन्य जानकारी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र वहां जाकर पूरी गाइडलाइन चैक कर सकते हैं।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings