Punjab media news : हवाला नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 कथित हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपये की नकद राशि भी बरामद की है।थाना डिवीजन नंबर-3 के प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अहाता फकीर चंद, समराला रोड स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब तीन महीनों से उक्त स्थान पर हवाला का अवैध कारोबार चला रहे थे। पुलिस जांच अधिकारी राम मूर्ति ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप, अजय जानी, जयदीप ठाकुर, मुकेश कुमार और सुनील कुमार के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हवाला नेटवर्क के तार किन-किन लोगों और क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं तथा इस अवैध लेनदेन में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। गौरतलब है कि हवाला धन के अवैध हस्तांतरण की एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें बैंकिंग चैनलों का इस्तेमाल किए बिना एक स्थान से दूसरे स्थान तक पैसे पहुंचाए जाते हैं। भारत में इस तरह का लेनदेन कानूनन प्रतिबंधित है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings