आज का राशिफल- 10 जून 2026

AAR KAY

Punjab media news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भविष्य में लाभदायक साबित होगी। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। खुद का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को बेहतर जॉब ऑफर मिल सकते हैं। किसी करीबी मित्र से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में अधिक लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।  दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। खानपान पर विशेष ध्यान दें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। संतान आज किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकती है। परिवार में किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। आज घर के बड़ों की बातों को न टालें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। पैसों के लेन-देन में सतर्कता ज़रूरी है। सिंगल जातक आज किसी से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ पहुंचा सकती है। बच्चों का पढ़ाई में प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। कामकाज के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रह सकता है। परिवार में किसी सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज किसी की भी बातों में आकर धन निवेश न करें। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। साझेदारी के व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। बेरोज़गार लोगों को पसंद का काम मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सीमा पार बैठे हैंडलरों से जुड़े 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

बुधवार को सस्ता हुआ सोना-चांदी