Jalandhar: वेल्डिंग करते समय जोरदार धमाका

Jalandhar: वेल्डिंग करते समय जोरदार धमाका

Punjab media news : वेल्डिंग के दौरान एक मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लोहियां खास के टी-प्वाइंट के निकट रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में वैल्डिंग मैकेनिक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब टाटा कैंपर गाड़ी में रखी कंबाइन की डीजल टंकी की वैल्डिंग के दौरान जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास के कई इलाकों में सुनी गई, जबकि गाड़ी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई।

जानकारी के अनुसार, राईवाल बेट निवासी जसवंत सिंह अपनी वेल्डिंग की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग टाटा कैंपर में कंबाइन की डीजल से सनी टंकी लेकर पहुंचे और उसकी मुरम्मत करने को कहा। बताया जाता है कि टंकी का ढक्कन खोले बिना ही वैल्डिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। जैसे ही वेल्डिंग टॉर्च टंकी पर लगाई गई, उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद आग की लपटों ने जसवंत सिंह को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आग में गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी, लेकिन पुलिस को उसकी नंबर प्लेट मिल गई है, जिसके आधार पर वाहन मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक का शव आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, सुल्तानपुर लोधी से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में स्थायी फायर ब्रिगेड सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत व्यवस्था बेहद जरूरी है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में सुबह-सुबह ED की रेड

जालंधर में सुबह-सुबह ED की रेड

मंगलवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी

मंगलवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी