अवैध स्ट्रीट लाइट कनेक्शन बंद

अवैध स्ट्रीट लाइट कनेक्शन बंद

Punjab media news : शहर के एम.एस. फार्म रोड स्थित कमल विहार कालोनी और आसपास के इलाकों से यह खबर आई है कि बिजली बोर्ड ने अवैध स्ट्रीट लाइट कनैक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले नगर निगम ने स्मार्ट सिटी कम्पनी के माध्यम से शहर में एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइट सिस्टम लगवाया था, जिसमें लगभग 73 हजार प्वाइंट्स लगाए गए थे।

लेकिन तार, मीटर और अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर उचित खर्च नहीं किया गया, जिससे यह पूरा स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।पिछले डेढ़ से दो सालों में, निगम अधिकारियों ने जगह-जगह नई स्ट्रीट लाइटें लगाने पर जोर तो दिया, लेकिन सिस्टम में कोई सुधार नहीं किया गया। न बिजली बोर्ड से पास कनैक्शन के लिए आवेदन किया गया, न ही मीटर लगवाए गए। आज भी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें कुंडी कनैक्शन के जरिए चल रही हैं, जिससे सारा लोड बिजली बोर्ड पर आ गया है। इसके चलते काफी बिजली चोरी भी हो रही है, क्योंकि अधिकतर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी इसी लाइट कनैक्शन से किया जाता है।अब बिजली बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है और अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों में प्रीपेड मीटर लगाने की नीति के तहत नगर निगम के सिस्टम को भी प्रीपेड नीति में लाया जाएगा। यदि निगम ने इसे नहीं माना, तो कनैक्शन काटने का सिलसिला और तेज हो सकता है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

तेजधार हथियारों के दम पर बाइक लूटी

तेजधार हथियारों के दम पर बाइक लूटी

तरनतारन में ED की रेड

तरनतारन में ED की रेड