Punjab media news : मलेरकोटला से बड़ी खबर सामने आई है। यहां हथोआ रोड पर कूड़े के ढेर में धमाका होने की सूचना मिली है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल इस घटना में किसी तरह के जानी या आर्थिक नुकसान की खबर नहीं है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि हथोआ रोड पर कूड़े के ढेर में धमाका हुआ, जिसमें एक भैंस घायल हो गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इसी इलाके से कुछ दूरी पर ऐसा ही धमाका हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल सकेगा।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings