Punjab media news, जालंधर:(पवन) बेस्ट हल्के में अवैध कॉलोनी का मामला सामने आया. सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री के हल्के में कॉलोनाइजर द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनी, एक तरफ पंजाब सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है कि पंजाब में किसी भी प्रकार के गैर कानूनी काम को बर्दाश नहीं किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति गैर कानूनी ढंग से काम करता पकड़ा गया तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहाँ पर पंजाब सरकार के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनाइजर बस्ती दानिशमंदा में 8 से 10 एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी है। कॉलोनाइजर ने अपने फायदे के लिए उपजाऊ जमीन को कॉलोनी में तब्दील कर दिया है। कॉलोनी में मिट्टी डाल दी गई है और चार दिवारी का काम चल रहा है। यह कॉलोनी पूरी तरह गैर कानूनी ढंग से काटी गई है।
कॉलोनाइजर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहा है। कॉलोनाइजर इतना शातिर है कि कह रहा है, कि मैंने यह कॉलोनी सरकार के नियमों के अनुसार कटी है जबकि यह कॉलोनी पूरी तरह अवैध तरीके से काटी गई है। मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनाइजर भोले भाले लोगों के खून पसीने की कमाई दोनों हाथों से लूट रहा है। साथ ही साथ सरकार के रेवेन्यू को भी तगड़ा रगड़ा लगा रहा है।
अब देखना है कि नगर निगम अधिकारी इस बन रही अवैध कॉलोनी का काम रूक्वती है। जा फिर यूं ही मुक दर्शक बनकर तमाशा देखती रहेगी यह आने वाले दिनों में पता चलेगा.
इस मामले में जब कॉलोनाइजर से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया अगर व अपना पक्ष रखना चाहते हैं। तो प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा
g



GIPHY App Key not set. Please check settings