फगवाड़ा के एक घर में लगी भीषण आग

फगवाड़ा के एक घर में लगी भीषण आग

Punjab media news : फगवाड़ा के पास स्थित गांव भानोकी में सुबह एक घर में अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।घर के मालिक सुखवंत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे उनकी माता रसोई में चाय बनाने के लिए उठीं थीं। उस समय सब कुछ सामान्य था, लेकिन थोड़ी देर बाद घर के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक लोग स्थिति को समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग लगातार फैलती रही और घर का अधिकांश सामान जल गया। पीड़ित परिवार के अनुसार इस हादसे में करीब 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लगभग 85 हजार रुपये नकद और कई जरूरी कागजात भी आग की भेंट चढ़ गए।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग के तांडव की घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। सामने आई वीडियो में ग्रामीणों को घर से सामान बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित ने बताया कि उनका घर गांव के बाहरी हिस्से में होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते स्थानीय लोगों की मदद से ही आग पर काबू पाया गया।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर के मेन रोड पर एक टैक्सी के साथ बड़ा हादसा

जालंधर के मेन रोड पर एक टैक्सी के साथ बड़ा हादसा