Punjab media news : जालंधर शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अवतार नगर इलाके से सामने आया है। चोरों ने तड़के छाबड़ा जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
चोरों ने सुबह करीब साढ़े तीन बजे इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के दौरान एक चोर दुकान में दाखिल हुआ और करीब 35 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गया। इस संबंध में भार्गो कैंप थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि सड़क पर ट्रैफिक होने के बावजूद चोरी की घटना होना कई सवाल खड़े करता है। वहीं पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। दुकानदार के बेटे युवी ने बताया कि उसके पिता सुबह करीब 7:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए थे।इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि बाजार में भुगतान करने के लिए उन्होंने तिजोरी में 35 हजार रुपये नकद रखे थे, जिन्हें चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने यह भी कहा कि इस सड़क पर पहले भी कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि नकाबपोश चोर दुकान में दाखिल होता है और तुरंत तिजोरी की तलाश करता है। काफी देर तक तलाश करने के बाद वह तिजोरी से नकदी निकालकर फरार हो जाता है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings