जालंधर में आप नेता के बेटे के लगी गोली

Punjab media news : शहर में आप नेता के बेटे को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है। थाना मकसूदां के अधीन आती मंड चौकी के अंतर्गत आते गांव फिरोज में गत देर शाम आम आदमी पार्टी के नेता गुरमेज थापर के बेटे को गोली लग गई।  बताया जा रहा है कि, युवक अपने पिता की रिवॉल्वर के साथ सेल्फी ले रहा था। इस दौरान अचानक से गोली चल गई। गोली सेल्फी ले रहे युवक को लग गई जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए पठानकोट बायपास के नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस को जब इस बारे सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।घायल की पहचान हरमन पुत्र गुरमेज निवासी गांव फिरोज के रूप में हुई है। इस बारे जब मंड चौकी के इंचार्ज ने कहा कि हरमन घायल जरूर हुआ है लेकिन डॉक्टर ने उसे अनफिट घोषित किया है। उन्होंने कहा कि हरमन के होश आने के बाद उसके बयान लेंगे तथा उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे। वहीं घायल युवक के पिता ‘आप’ नेता गुरमेज थापर ने बताया कि ये मामूली चोट है। उसकी हालत अब ठीक है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

Jalandhar : जिम के बाहर युवक की बेरहमी से ह+त्या