3 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

3 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

Punjab media news : कमिश्नरेट जालंधर की सीआईए स्टाफ पुलिस टीम ने नशे और हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 2 कारतूस और करीब 1 किलो अफीम बरामद की गई है।यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की निगरानी में सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस टीम ने अनिल उर्फ बुग्गी और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुल 1 किलो अफीम (500-500 ग्राम) बरामद की गई। इस संबंध में थाना भारगो कैंप जालंधर एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे मामले में मकसूदां चौक के पास पुलिस ने असीश उर्फ सहोता और मनिंदर गिल को काबू किया। इनके पास से 3 अवैध पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 1 जालंधर में आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मनिंदर गिल के खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में ठगी और पॉस्को एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि नशे और हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा किया जा सके।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आप में संगठन बचाने की कवायद

आप में संगठन बचाने की कवायद