218 पटवारियों के तबादले

Punjab media news :पंजाब में बड़ा फेरबदल सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने 218 पटवारियों के तबादले कर दिए हैं। सरकार ने मंगलवार को राजस्व विभाग में तैनात 218 पटवारियों के तबादले कर दिए हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि बाढ़ के हालात के चलते अभी यह आदेश लागू नहीं होंगे, क्योंकि अभी बाढ़ से फसल खराब होने के चलते गिरदावरी का काम भी चल रहा है, और सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों में व्यस्त हैं। जिसके चलते सरकार ने 15 अक्तूबर से इन तबादलों के आदेशों को लागू करने का फैसला लिया है। इनमें लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, अमृतसर, संगरूर, बठिंडा और फरीदकोट सहित अन्य जिलों के पटवारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tax चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

बुरी फंसी अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत