Punjab media news : थाना सिविल लाइन और श्री हरगोबिन्दपुर साहिब की पुलिस न 156 नशीली गोलियों और 32 हजार ड्रग मनी सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी थाना सिविल लाइन के ए.एस.आई. राजबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान लिंक रोड सागरपुरा बटाला से अशोक कुमार निवासी बटाला, 46 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।इसी तरह थाना श्री हरगोबिन्दपुर साहिब के ए.एस.आई. सरवन सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान कीड़ी अफगाना से दीपक निवासी हरचोवाल को 110 नशीली गोलियों और 32 हजार ड्रग मनी सहित गिरफ्तार करके उसके और 2 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।
156 नशीली गोलियों और 32 हजार ड्रग मनी सहित 2 व्यक्तियों गिरफ्तार



GIPHY App Key not set. Please check settings