जालंधर में दिनदहाड़े युवक की ह+त्या

Punjab media news : जिला जालंधर के आदमपुर के नजदीकी गांव डरोली कलां में दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दविंदर सिंह उर्फ बाजा, निवासी डमूंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनप्रीत उर्फ गंगू, निवासी डरोली कलां, ने उस पर 5 से अधिक गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक और आरोपी दोनों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

तेज रफ्तार बस व मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर

Drug तस्करी का पर्दाफाश