क्या चंडीगढ़ में भी Valid होंगे पंजाब के आर्म्स लाइसेंस!

Punjab media news : आर्म्स लाइसेंस को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अर्ध-सरकारी पत्र लिखा है। इस पत्र में मांग की गई है कि पंजाब में जारी हथियार लाइसेंस को चंडीगढ़ में भी मान्य किया जाए।स्पीकर ने पत्र में उल्लेख किया कि मौजूदा नियमों के तहत पंजाब के किसी भी नागरिक को यदि चंडीगढ़ में लाइसेंसी हथियार रखना हो, तो उसे अलग से अनुमति लेनी पड़ती है। इस प्रक्रिया के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जब पंजाब के निवासी हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं, तो उसका अधिकार क्षेत्र केवल पंजाब राज्य तक ही सीमित रहता है।

कुलतार सिंह संधवां ने तर्क दिया कि चंडीगढ़, पंजाब की राजधानी होने के साथ-साथ राज्य का प्रमुख प्रशासनिक केंद्र भी है। बड़ी संख्या में पंजाब के लोग चंडीगढ़ में रहते हैं या फिर सरकारी और निजी कामों के सिलसिले में वहां नियमित रूप से आते-जाते हैं। ऐसे में आर्म्स लाइसेंस में चंडीगढ़ को शामिल करना व्यावहारिक और उचित कदम होगा।स्पीकर ने गृह मंत्री से अनुरोध किया कि इस विषय पर विचार करते हुए संबंधित नियमों और दिशा-निर्देशों में आवश्यक संशोधन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं, ताकि पंजाब के निवासियों को अनावश्यक दिक्कतों से राहत मिल सके।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab 6 December holiday, Guru Teg Bahadur Shaheedi Diwas, Punjab government holiday, public holiday Punjab, Guru Teg Bahadur martyrdom, Punjab December holidays, Shaheedi Diwas celebrations, Guru Teg Bahadur Jayanti, Punjab school holiday, Punjab public holiday news

जालंधर के सभी स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान

आज का राशिफल 30 जनवरी, 2026