Punjab media news : पंजाब में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले 1-2 दिनों से तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जो एक समय 47 डिग्री से अधिक हो गया था। वहीं अगर आज बात करें तो सुबह से ही कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट भी जारी किया है और आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है।भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तूफान-आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया Alert



GIPHY App Key not set. Please check settings