Punjab media news : अगले 3 दिनों के लिए आंधी-तूफान को लेकर मौसम विभाग द्वारा पंजाब में यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना भी बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि सप्ताह के अंत तक बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं विभाग के अनुसार 30 जून से राज्य में मानसून की दस्तक होने के आसार है। इसी क्रम में आज महानगर जालंधर के तापमान में गिरावट रही जिससे भीषण गर्मी से राहत देखने को मिली। पिछले 24 घंटे के दौरान पंजाब में सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री अमृतसर में रिकार्ड किया गया जोकि बीते रोज से 1.9 डिग्री कम रहा है। इसी तरह से जालंधर में 3.5 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि राहत प्रदान करने वाला है। पटियाला में 35.6, मोगा में 33.6, मोहाली में 36 डिग्री सैल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग की आई बड़ी अपडेट



GIPHY App Key not set. Please check settings