पंजाब के मौसम में होगा बदलाव!

पंजाब  के मौसम में होगा बदलाव!
Lall 's orthocare centre

Punjab media news :पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का असर बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राज्य के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार 14 मार्च तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं।पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रविवार को कुछ इलाकों में अचानक धुंध भी देखने को मिली और अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था, वह अब इस क्षेत्र से आगे बढ़ चुका है। इसके कारण आने वाले दिनों में मौसम अधिकतर साफ और शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं कहा जा रहा है कि 14 मार्च के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। फिलहाल राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.7 से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Jalandhar में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म!

Jalandhar में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म!

पंजाब में LGP गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद!

पंजाब में LGP गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद!