Punjab media news : शहर में आज भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एक घर पर बुलडोजर चला दिया। जानकारी के मुताबिक आज शनिवार सिटी पुलिस ने नगर निगम के आदेशों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि, बस्ती शेख सती मंदिर के पास पुलिस थाना 5 पास एरिया में एक व्यक्ति अवैध रूप से घर पर कब्जा करके बैठा था। नगर नगम द्वारा पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई व सुरक्षा के मुहैया करवाने कि के लिए कहा गया। इस बीच भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और नगर निगम टीम को सुरक्षा मुहैया करवाई गई। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने अवैध रूप से घर पर कब्जा किए हुए घर पर बुलडोजर चला दिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसीपी सरवनजीत सिंह ने बताया कि डीसी दफ्तर के जरिए उनके पास एक रिपोर्ट पहुंची थी, जिसमें बताया गया कि उक्त एरिया में अवैध रूप से घर पर कब्जा किया हुआ है।
जालंधर में सख्त कार्रवाई, पढ़े पूरी ख़बर
