पंजाब की सियासत में हलचल!

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

punjab media news : पंजाब की राजनीति में अकाली-भाजपा गठजोड़ की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिरोमणि अकाली दल की लोकसभा सांसद बीबी हरसिमरत कौर बादल को जन्मदिन पर भेजी गई चिट्ठी ने एक नई सियासी चर्चा को जन्म दे दिया है। हालाँकि चिट्ठी में सिर्फ़ जन्मदिन की शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई है, लेकिन राजनीतिक दृष्टि से इसके मायने काफी बड़े माने जा रहे हैं।

25 जुलाई को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने लिखा—“आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इस खास मौके पर आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी, पूर्ण जीवन की मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें। अमृत काल के इस युग में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए हम एक विकसित, खुशहाल और समावेशी भारत के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। विश्वास है कि आपके निरंतर प्रयास देश को और ऊँचाइयों पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपकी ज़िंदगी खुशियों, शांति और समृद्धि से भरी रहे।” इस चिट्ठी में केवल निजी शुभकामनाएं ही नहीं, बल्कि बादल परिवार की राजनीतिक भूमिका की भी सराहना की गई है।

शिरोमणि अकाली दल ने अब तक अकाली-भाजपा गठजोड़ को लेकर कोई सीधी या परोक्ष टिप्पणी नहीं की है। बादल परिवार की ओर से भी इस चिट्ठी पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पहले ही खुले तौर पर गठजोड़ का समर्थन कर चुके हैं। जाखड़ ने हाल ही में कहा था कि पंजाब के हितों के लिए अकाली दल और भाजपा का एक साथ आना ज़रूरी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह केवल एक जन्मदिन की बधाई नहीं, बल्कि एक सकारात्मक राजनीतिक संकेत है। चिट्ठी में “अमृत काल” और “विकसित भारत” के संदर्भ में बादल परिवार के योगदान की सराहना संभावित गठजोड़ की भूमिका की ओर इशारा करती है। इस संदेश को केंद्र सरकार की ओर से पुराने सहयोगी को फिर से अपने साथ जोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में 17 हजार राशन डिपो से जुड़ी बड़ी खबर

महानगर के इन इलाकों की बिजली रहेगी गुल