एलन मस्क की सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा Starlink भारत में जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग से GMPCS लाइसेंस मिलने के बाद Starlink की भारत में लॉन्चिंग की तैयारी ज़ोरों पर है। एक नई रिपोर्ट में Starlink की संभावित कीमत और प्लान्स से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

