SSP Virk की नशा तस्करों को चेतावनी

Punjab media news : नशा तस्करों को जड़ से खत्म करने हेतु देहात पुलिस एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क के आदेशों के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नशीली दवाओं की तस्करी और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध चल रहे सख्त रोकथाम अभियान के अंतर्गत गत दिन जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा कासो अभियान चलाया गया।एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक (जांच) सरबजीत राय के नेतृत्व में जिले के विभिन्न नशा प्रभावित क्षेत्रों में एक विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान कासो चलाया गया। विर्क ने बताया कि 1 मार्च, 2025 से जालंधर ग्रामीण पुलिस नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष रणनीति के साथ अभियान चला रही है। लोगों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर कुछ तत्वों द्वारा गलत गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी संवेदनशील स्थानों की विशेष तलाशी अभियान चलाया और संदिग्धों की जांच की। आज के कासो अभियान के दौरान गोराया थाना, लोहियां थाना, करतारपुर थाना, मकसूदां थाना, शाहकोट थाना और सदर नकोदर थाना में बड़े पैमाने पर की महोल्लों की जांच की गई।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Jalandhar के कपूरथला चौक पर बड़ा हादसा

पंजाब में इन अफसरों का हुआ तबादला