जालंधर वेस्ट हलके में दिनदहाड़े स्नेचिंग

AAR KAY

Punjab media news : जालंधर के वेस्ट हलके में चोरी और स्नेचिंग की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि आज सुबह लसूड़ी मोहल्ले में सैर करने निकली महिला की 2 मोटरसाइलिक सवार स्नैचरों ने बालियां छीन ली।

इस संबंध में पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह घर से सैर करने के लिए निलकी थी। इस दौरान 2 युवक मोटरसाइलिक पर आए जिन्होंने चेहरे ढके हुए थे और उसे साइड पर होकर चलने के लिए कहने लगे। इसके बाद वह वापिस आए और उसे धक्का देकर गिराया और बालियां छीन ली। वहीं लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई पर मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इस मामले के बाद इलाके के लोगों का कहना है कि यहां आए दिन वारदातें हो रही हैं और गत दिन भी 2 स्नेचिंग के मामले इसी इलाके से सामने आए थे। उन्होंने कहा कि अब ये इलाका सुरक्षित नहीं रहा और उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं इस मामले में एसीपी आतिश भाटिया ने वीडियो जारी कर बताया कि लसूड़ी मोहल्ला इलाके में महिला से स्नेचिंग का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

थाना सदर मोगा पर ग्रेनेड फैंकने के मामले में एक और काबू

सोने-चांदी के नए दाम जारी, जानें