पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News
[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news :पिछले कुछ महीनों से भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र खासकर नरोट जैमल सिंह और बमियाल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में एक बार फिर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए बमियाल सेक्टर में हेरोइन सप्लाई करने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है, जो बमियाल के नज़दीक उझ दरिया के किनारे स्थित दोस्तपुर गांव का रहने वाला है। बताया गया कि भारत-पाकिस्तान सीमा से आरोपी के घर की दूरी मात्र 2-3 किलोमीटर है। इस मामले में जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि 7 जनवरी 2025 को उसने पाकिस्तान में तस्करों से फोन पर संपर्क कर शाम के समय ड्रोन के माध्यम से करीब 500 ग्राम हेरोइन मंगवाई थी, जो बमियाल के उझ दरिया किनारे गिराई गई थी। इस खेप में से 10 ग्राम हेरोइन सीमा गांव सिंबल कुलियां की एक महिला को दी गई और कुछ हेरोइन जम्मू-कश्मीर में किसी को दी गई, जिसकी पहचान उसे नहीं है।

DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में स्कूल बस ने एक युवक को कुचला

महानगर में आज रहेगी बिजली कटौती