Punjab में दिन-दिहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट

Punjab media news : पंजाब में दिन-दिहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जिला बठिंडा में आज शनिवार को 3 अज्ञात लुटेरे पिस्तौल व तेजधार हथियारों के बल पर जोधपुर रोमाणा के नजदीक स्थित पैट्रोल पंप से 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की सारी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि, शनिवार दोहपर करीब 2 बजे डबवाली रोड पर जोधपुर रोमाणा के नजदीक रिलायंस के पैट्रोल पंप पर 3 युवक एक सलेरियो कार पर पहुंचे। कार से उतरकर आरोपियों ने पिस्तौल व तेजधार हथियारों के बल पर पंप के दफ्तर से 10 हजार रुपये की नकदी लूट ली व फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना सदर बठिंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सेना छावनी के इलाके में 2 संदिग्ध गिरफ्तार

ऑपरेशन संदूर की जानकारी पाकिस्तान भेजने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार