मौसम में तेजी से बदलाव

Punjab media news : प्रदूषण के कारण तापमान में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने वायु प्रदूषण को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने सांस के मरीजों, बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार के निर्देशानुसार, सिविल सर्जन अमृतसर डॉ. भारती धवन ने वायु प्रदूषण को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। सिविल सर्जन डा. भारती धवन ने बताया कि जैसे-जैसे मौसम ठंडा होता है, हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगती है। इसके अलावा पराली जलाने और पटाखों के धुएं के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक और भी बिगड़ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों, गर्भवती माताओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ता है। खांसी, जुकाम, अस्थमा और सांस के मरीजों के लिए यह बेहद नुकसानदेह साबित होता है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी गंभीर स्थिति से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि खुले वातावरण में किसी भी तरह की लकड़ी, पत्ते, फसल अवशेष और कूड़ा-कचरा जलाने से बचें क्योंकि इससे वायु प्रदूषण और बिगड़ सकता है। सिविल सर्जन ने कहा कि इन दिनों में पराली जलाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे निकलने वाला हानिकारक धुआं सांस के मरीजों के लिए खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों को भी इस मौसम में विशेष ध्यान रखना चाहिए।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब : शिव सेना नेता पर हमला

Punjab पर मंडरा रहा खतरा!