Punjab पर मंडरा रहा खतरा!

punjab media news : थाना सदर के अंतगर्त पड़ती बी.ओ.पी. कस्सोके में बीते दिन बी.एस.एफ. की 99 बटालियन के जवानों ने सूचना के अधार पर सर्च ऑप्रेशन चलाकर गांव कालू वाले खेतों में से एक ड्रोन बरामद किया है। उक्त मामले में पुलिस ने बी.एस.एफ. के इंस्पैक्टर के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एयर क्राफ्ट एक्ट 1934 के तहत मामला दर्ज किया है।जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के ए.एस.आई. सर्बजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में इंस्पैक्टर दीप सिंह कंपनी कमांडर बी.एस.एफ. बी.ओ.पी. कस्सोंके फिरोजपुर ने बताया कि बीते दिन बी.एस.एफ. की 99 बटालियन के जवानों ने बीते दिन सूचना के अधार पर बी.ओ.पी. कस्सोके गांव कालु वाला में सर्च ऑप्रेशन चलाकर वहां से एक मैविक क्लासिक 3 कंपनी का ड्रोन बरामद किया है। मामले की जांच कर रहे सर्बजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

मौसम में तेजी से बदलाव

आज का राशिफल 8 नवंबर, 2025