कपूरथला में ‘फिरौती गिरोह’ का पर्दाफाश

‘Ransom gang’ busted in Kapurthala

Punjab media news : अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कपूरथला पुलिस ने ‘जग्गा फुकीवाल’ फिरौती गिरोह के तीन सदस्यों को 9 देसी पिस्तौलों और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बुधवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुल्तानपुर लोधी के ताशपुर निवासी अमनदीप उर्फ अमन, नकदर (जालंधर) के खानपुर ढड्डा निवासी हरजीत सिंह उर्फ जीता और जमशेर (जालंधर) के मोहल्ला बगीची निवासी लवप्रीत उर्फ बाबा के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी अमनदीप, सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में सक्रिय ‘जग्गा फुकीवाल’ फिरौती गिरोह का प्रमुख सदस्य है, और गोलीबारी तथा जबरन वसूली की घटनाओं को अंजाम देने के लिए स्थानीय गिरोहों को हथियार सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाता था। उन्होंने बताया कि मामले में आगे-पीछे के कनेक्शनों का पता लगाने के लिए जांच जारी है ताकि पूरे अवैध हथियार नेटवर्क को खत्म किया जा सके।ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गौरव तोड़ा ने बताया कि पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने मुख्य आरोपी अमनदीप को कपूरथला के लिंक रोड तलवंडी महिमा से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चार पिस्तौल बरामद की। जांच के दौरान अमनदीप ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों लवप्रीत उर्फ बाबा और हरजीत सिंह उर्फ जीता को दो पिस्तौल सप्लाई किए थे। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक .32 बोर का देसी पिस्तौल और एक .315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में इन अफसरों का हुआ तबादला

आपका राशिफल- 20 नवंबर, 2025