Punjab media news : पंजाब के लोगों के लिए अहम खबर है। भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के आह्वान पर आज पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर ‘रेल रोको’ आंदोलन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किसान विभिन्न जिलों में रेलवे पटरियों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिससे रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
सैकड़ों यात्रियों को होगी परेशानी
किसानों ने यह कदम गेहूं की लिफ्टिंग में देरी के विरोध में उठाया है। उनका कहना है कि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण फसल को नुकसान हुआ है—दाने सिकुड़ गए हैं और रंग भी फीका पड़ गया है। इसके बावजूद समय पर खरीद और उठान न होने से किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में किसानों को अधिक राहत दी गई है, जबकि पंजाब के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार पुराने आंदोलनों की वजह से पंजाब के किसानों को नजरअंदाज कर रही है। इस आंदोलन के चलते कम से कम 3 यात्री ट्रेनें और 3 मालगाड़ियां प्रभावित होने की आशंका है। इससे सैकड़ों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन शेड्यूल की जानकारी जरूर जांच लें।
इन जगहों पर होगा ‘रेल रोको’ आंदोलन
राज्य के 18 जिलों में प्रमुख स्थान इस प्रकार हैं:
- जालंधर – शाहकोट रेलवे स्टेशन
- लुधियाना – साहनेवाल रेलवे स्टेशन
- पटियाला रेलवे स्टेशन
- कपूरथला – हुसैनपुर (रेल कोच फैक्टरी) और फगवाड़ा स्टेशन
- फिरोजपुर – टंकन वाली बस्ती
- तरन तारन रेलवे स्टेशन
- मोगा – मोगा और जगराओं रेलवे स्टेशन
- होशियारपुर – होशियारपुर और दसूया रेलवे स्टेशन
- मानसा रेलवे स्टेशन
- बरनाला रेलवे स्टेशन
- मलेरकोटला – अहमदगढ़ रेलवे स्टेशन
- पठानकोट – परमानंद
- अमृतसर – देवीदासपुरा
- बठिंडा – रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन
- संगरूर – सुनाम
- फाजिल्का रेलवे स्टेशन
- गुरदासपुर
- श्री मुक्तसर साहिब – मलोट रेलवे स्टेशन
g


GIPHY App Key not set. Please check settings