Punjab media news : खालिस्तानी समर्थक और खडूर सााहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। अमृतपाल सिंह की जेल ट्रांसफर को लेकर मामला गरमाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक, खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर लगा NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) जल्द ही खत्म होने वाला है। यह मुद्दा राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
अमृतपाल को लेकर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
दरअसल, अमृतपाल पर लगा NSA अभी खत्म भी नहीं हुआ है और पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अमृतपाल पर लगे NSA के हटने के बाद भी उसे डिब्रूगढ़ जेल में रखने की दलील दी है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्त याचिका दायर की है। सरकार का कहना है कि अमृतपाल पंजाब के लिए खतरा साबित हो सकता है इसलिए उसे असम (डिब्रूगढ़ जेल) में ही रहने देना चाहिए।
नवजोत कौर सिद्धू पोस्ट शेयर कर दी चुनौती
वहीं दूसरी तरफ पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने सीएम मान पर तीखा हमला बोला है। नवजोत कौर सिद्धू ने X पर पोस्ट शेयर कर सीएम मान सीधे तौर पर चुनौती दी है। यही नहीं उन्होंने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। नवजोत कौर ने लिखा, ”CM भगवंत मान, आपको किस बात का डर है? आप हमेशा दूसरों के इशारे पर काम क्यों करते हैं? कौन है और क्यों? क्या आप उन सिखों से नफरत करते हैं जो सिखों और पंजाब के लिए व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हैं? क्या आप बता सकते हैं कि उनकी क्या गलती है कि आप पर्दे के पीछे से उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं? अगर वे किसी चीज के दोषी हैं, तो उसे व्यवस्था के सामने लाए। उन्होंने क्या गलत किया है? पर्दे के पीछे से नुकसान पहुंचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?
पोस्ट में नवजोत सिद्धू का भी किया जिक्र
इस पोस्ट में नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पति यानी कि नवजोत सिंह सिद्धू का भी जिक्र किया है। उन्होंने पोस्ट में सीएम मान को लिखा, ”आपने मेरे पति को एक साल के लिए जेल में डाल दिया, यह जानते हुए भी कि उन्होंने घलौरिया को छुआ तक नहीं था। फिर भी आप व्यवस्था की कठपुतली बन गए और उस सच को मानने से इनकार कर दिया जो मैंने आपको दी गई पेन ड्राइव में था। आपको लगता है कि नवजोत को 1 साल के लिए जेल में डालने से वे अपने उसूलों से समझौता कर लेंगे? हम उस मानसिकता के साथ पैदा नहीं हुए हैं, और हमारे शरीर में योद्धाओं और लड़ाकों का खून बहता है। अपने उसूलों से समझौता न करें।
g

GIPHY App Key not set. Please check settings