Punjab भर में 28 नवंबर को हड़ताल की चेतावनी

Punjab media news : किलोमीटर स्कीम की बसों का टैंडर खुलने के विरोध में पनबस व पी.आर.टी.सी. बसों का 2 घंटे तक चक्का जाम रहा जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। जहां एक तरफ पंजाब भर में बसें बंद की गई वहीं जालंधर बस अड्डे में भी अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। दोपहर 12 बजे टैंडर खुलने के वक्त यूनियन द्वारा जालंधर के डिपो-1 व डिपो-2 से बसों परिचालन रोक दिया गया। पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने रूटों पर गई बसों को भी वापस बुलाना शुरू कर दिया और डिपुओं में बसों को बंद किया जाने लगा।

मैनेजमैंट द्वारा यूनियन से बातचीत करके मसला हल करने के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन यूनियन टैंडर को पूर्ण तौर पर रद्द करने की मांग पर अड़ी रही। इसके बाद मैनेजमैंट द्वारा पत्र जारी करके टैंडर को 28 नवम्बर तक स्थगित कर दिया। टैंडर को रद्द न किए जाने का भी यूनियन द्वारा विरोध जताया गया। इसी क्रम में डिपो-1 व डिपो-2 में यूनियन नेताओं ने मैनेजमैंट के खिलाफ रोष व्यक्ति किया। इस मौके डिपो-1 के चानण सिंह चन्ना, बिक्रमजीत सिंह बिक्का, बलविंदर सिंह व डिपो-2 से दलजीत सिंह जल्लेवाल, प्रधान सतपाल सिंह सत्ता व अन्यों ने कहा कि सरकार ने यदि किलोमीटर स्कीम की बसों का टैंडर पूर्ण तौर पर रद्द नहीं किया तो 28 से हड़ताल की जाएगी। वहीं, यूनियन के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ने कहा कि मैनेजमैंट द्वारा 19 नवम्बर को मीटिंग दी गई है, इस मीटिंग में विभिन्न मुद्दे रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का पत्र मैनेजमैंट द्वारा जारी किया गया है, इसे अमल में लाने हेतु आगे की प्रक्रिया देखने योग्य होगी।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

महिला सहित 3 व्यक्ति गिरफ्तार

प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स पर निगम टीम ने कसा शिकंजा